Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
जनहित की योजनाओं के साथ लगातार आगे बढ़ते रहेंगे-डॉ. मोहन यादव
bhopal,   move forward , Dr. Mohan Yadav

भोपाल । मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफल एवं सार्थक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार सुबह प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण की योजनाओं के साथ आगे बढ़ते रहेगी। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में जो जवाबदारी दी है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी संगठन की ताकत, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता तथा भाजपा का परस्पर अटूट संबंध का ही परिणाम है कि हम देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमारा लक्ष्य है और हम जनहित की योजनाओं के साथ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।
 
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.