Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
झूठे मुद्दे उठाकर अपना अस्तित्व बचाना चाहती है कांग्रेस : कविता पाटीदार
bhopal, Congress , Kavita Patidar

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन द्वारा पत्रकार वार्ता में उठाए गए मुद्दों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इन झूठे मुद्दों के सहारे कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व बचाना चाहती है। दलितों, आदिवासियों सहित हर वर्ग की प्रगति तथा खुशहाली के लिए भाजपा की डॉ. मोहन यादव सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने जनता की चुनी हुई मध्यप्रदेश सरकार को फर्जी कहकर जनादेश का जो अपमान किया है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

झूठे मुद्दों के सहारे वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे जीतू पटवारी 

 कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को एकतरफ कर पार्टी पर अपना वर्चस्व बनाना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है। लेकिन इसके लिए वो जिन मुद्दों की बात कर रहे हैं, वो सभी झूठे और मनगढ़ंत हैं। वास्तविकता यह है कि प्रदेश में किसान खुशहाल हैं, उन्हें बिजली-पानी आसानी से उपलब्ध है, किसान सम्मान निधि मिल रही है, समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी हो रही है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध है। क्या कांग्रेस की सरकार ने कभी किसानों की चिंता की थी? कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने तो उन्हें धोखा देकर कर्जदार बना दिया था। प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। एक तरफ उन्हें स्वयं के उद्योग के लिए ऋण और सहायता दी जा रही है, वहीं, प्रदेश में किए जा रहे औद्योगीकरण से उनके लिए 3 लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध होने जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने लाखों सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्कॉलरशिप भी मिल रही है। कांग्रेस पार्टी ने तो उन्हें बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा ही दिया था। सुश्री पाटीदार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उन गुंडों, माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिन्हें कांग्रेस पार्टी गले लगाती रही है। 

प्रदेश में जनता की मर्जी की सरकार है 

भाजपा प्रदेश महामंत्री पाटीदार ने कहा कि 2003 के बाद भाजपा की सरकार ने प्रदेश में विकास के जो काम किए, वो प्रदेश की जनता को रास आ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से बीते 10 वर्षों में गरीबों के जीवन में जो बदलाव आया है। जिस जिम्मेदारी के साथ भाजपा की सरकारें अपने वादों को पूरा करती है, वह जनता को पसंद आ रही है। इसलिए प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और हर चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है, ताकि प्रदेश की खुशहाली और विकास का अभियान निरंतर चलता रहे। सुश्री पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की जिस सरकार को फर्जी कह रही है, वह वास्तव में जनता की पसंद और उसकी मर्जी की बनाई सरकार है। एक चुनी हुई सरकार को फर्जी कहकर कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ जनादेश का अपमान किया है, बल्कि एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के संविधान के प्रति उसकी कोई आस्था नहीं है।

MadhyaBharat 14 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.