Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारियों के 52 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
bhopal, Income Tax Department, real estate businessmen
भोपाल । आयकर विभाग ने बुधवार काे रियल एस्टेट कारोबारी व त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा, रियल स्टेट कारोबारी विश्वनाथ साहू और उनसे जुड़े लोगों के 52 ठिकानों पर छापा मारा। करीब पांच सौ अधिकारी इन ठिकानों पर सर्चिंग में जुटे हुए हैं। सभी ठिकानों पर सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। भोपाल के अलावा इंदौर और ग्वालियर में भी यह कार्रवाई चल रही है।
 
जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.45 बजे एक साथ शहर के 52 ठिकानों पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने 
छाप मारा। आयकर विभाग की एक टीम ने राजेश शर्मा और विश्वनाथ साहू के अलावा विनोद अग्रवाल, दीपक भावसार, रूपम शिवानी के यहां भी छापा मारा। यह लोग भी रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। दीपक भावसर को पूर्व मंत्री के करीबी बताया जाता है। भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ में इनकी कई जमीनें हैं। आयकर विभाग की टीम भोपाल में नीलबड़, एमपी नगर, कस्तूरबा नगर, होशंगाबाद रोड, 10 नंबर मार्केट, मेंडोरी, मेंडोरा, आरपीएम टाउन में अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही है। इसके अलावा इंदौर में भी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के आदित्य गर्ग के यहां भी आयकर अधिकारियाें ने दबिश दी है, जबकि ग्वालियर में रामवीर सिकरवार के यहां छापे की कार्रवाई चल रही है। जांच टीम को अभी तक 10 लॉकर्स की जानकारी मिली है। इसके अलावा इन ठिकानाें से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने भी जब्त हाेने की सूचना है।
 
दरअसल, खनन और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश शर्मा एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी माने जाते हैं। राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक होने के साथ ही भोपाल में क्रशर संचालकों के संगठन का भी नेतृत्व करते हैं। वे राजधानी और आसपास के इलाकों में खदानों के ठेके और क्रशर संचालन का काम भी करते रहे हैं।
 
आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिन कारोबारियों के यहां गड़बड़ी के बाद छापेमारा गया है, वे सभी जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं और होटल सेक्टर में इन्वेस्ट करते हैं। जांच के दौरान जमीन बेचने के मामले में जमा कराए जाने वाले कैश से संबंधित 10 दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इस जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी सामने आने की आशंका है। 

 

MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.