Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नल की टोटी लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
bhopal, Congress MLA, assembly with a tap
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कांग्रेस के विधायक नल की टोंटी लेकर पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दौरा कांग्रेस विधायकों ने अपने हाथों में सरकार विरोधी बातें लिखी तख्तियां ले रखीं थी। उनके हाथों में नल की टोटियां भी थीं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि नल-जल योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यहां अभी तक घरों में पानी नहीं पहुंचा है। सरकार ने एक साल में एक भी घोषणा पूरी नहीं की।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कहा था कि घर-घर पेयजल पहुंचाएंगे। लेकिन इनकी जल जीवन मिशन योजना के तहत लगे नलों में केवल हवा आ रही है, पानी नहीं। सरकार ने इसमें हजारों-करोड़ों का घोटाला किया है। गुजरात के ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं, इसलिए पार्टी विधायकों ने तय किया है कि वे अपना वेतन नहीं लेंगे। सिंघार ने कहा कि इससे संबंधित पत्र आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन के पटल पर रख रहे हैं। अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध है कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।


इधर, नल जल योजना को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंच रहा है। कांग्रेस के पूर्वजों ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के समय सूखा पड़ा हुआ था।कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। मोहन यादव सरकार घर-घर पानी दे रही है। जो बहनें पांच-पांच किलोमीटर पानी लेने जाती थीं, उनको घर में ही पानी मिल रहा है।
 
जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को चैलेंज देती हूं कि मेरे साथ गांव चलें। अगर नल की टोंटी खोलकर पानी निकलता दिखा दें तो मैं उनका तुला दान करूंगी।


इनकम टैक्स खुद भरेंगे स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष
विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल और ध्यानाकर्षण के बाद मध्य प्रदेश माल और सेवा कर तृतीय संशोधन विधेयक 2024, विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष वेतन भत्ता संशोधन विधेयक 2024 तथा मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष वेतन तथा भत्ता संशोधन विधेयक 2024 सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष वेतन तथा भत्ते से होने वाली आमदनी पर लगने वाले इनकम टैक्स की राशि खुद जमा करेंगे।


कांग्रेस विधायक सदन में बोले- मेरी हत्या हो सकती है
इधर, कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा में कहा कि रीवा में उनकी हत्या हो सकती है। वे सदन में चिल्ला- चिल्लाकर कह रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने यह बात तब कही, जब उनके द्वारा सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के एक युवक की हत्या का‌‌ मामला सदन में उठाया गया। विधायक का कहना था कि युवक की हत्या के मामले में रीवा पुलिस से जांच वापस लेकर राज्यस्तरीय टीम से कराई जानी चाहिए।


इस पर गृह राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि अभी इसकी जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। अगर विधायक सहमत नहीं होंगे तो उनकी मांग पर भी विचार किया जा सकता है। बहस लंबी खिंचती देखकर कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि अध्यक्ष इस मामले में आसंदी से निर्देश जारी करें कि सीआईडी से जांच करा ली जाए। इसके बाद भी मंत्री का जवाब यही था कि एसआईटी की जांच से संतुष्ट न होने पर इस पर विचार किया जा सकता है।

 

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.