Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल समेत पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
bhopal,  Mahila Congress, entire state

भोपाल । मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भाेपाल में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। महिलाओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। साथ ही उनसे केंद्रीय गृह मंत्री पद से इस्तीफा भी मांगा। ये महिलाएं विधानसभा भवन तरफ जाना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं, महिला कांग्रेस के आव्हान पर गुरुवार को ही प्रदेश के सभी जिलों में महिला कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करा रही हैं।

 
विभा पटेल ने कहा कि बाबा साहेब का सम्मान पूरा देश करता हैं। वह हम सबके लिए सदैव आदरणीय और अनुकरणीय हैं। देश -दुनिया में उनका सम्मान है। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभा पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार संविधान के मूल्यों पर हमला कर रही है। उसके नेताओं के मन में बाबा साहेब के प्रति सम्मान नहीं है। न ही भाजपा संविधान का सम्मान करती है। भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए विभा पटेल ने कहा कि, "बाबा साहेब ने हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने का अधिकार दिया। लेकिन आज भाजपा और उसके नेता लगातार संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
 
 
 

 

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.