Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकाल मंदिर में तेलगुदेशम पार्टी के नेता ने नियम तोड़ गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन किए
ujjain,   Telugu Desam Party , Mahakal temple
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल मंदिर में आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने नियम तोड़कर दर्शन किए। वे गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उन्होंने इसके फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड किए। विवाद बढ़ने पर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने गुरुवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकलवा रहे हैं। एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में डेढ़ साल से प्रवेश पर रोक है। तेलगुदेशम पार्टी के नेता पट्टाभि राम कोमारेड्डी बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। कोमारेड्डी ने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पोस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठने लगे। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबा महाकाल के यहां वीआईपी कल्चर कब खत्म होगा? दूसरे यूजर ने लिखा कि पैसे वालों की तस्वीर रोजाना सामने आ रही है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कोमारेड्‌डी ने दर्शन के फोटो हटा दिए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। कलेक्टर ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है।


इसलिए लगी है गर्भगृह में जाने पर रोक
बता दें कि 4 जुलाई 2023 को सावन महीने में आने वाली भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर 2023 तक के लिए गर्भगृह बंद किया गया था। तब मंदिर समिति ने कहा था कि सावन खत्म होते ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गर्भगृह नहीं खोला गया है।
MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.