Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
₹21 करोड़ की साइबर ठगी में 2 हजार म्यूल खाते जांच के दायरे में, 10 राज्यों में पुलिस की तलाश
scrutiny,  cyber fraud case; police conducting , 10 states.

ग्वालियर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से यूएसडीटी (USDT) में निवेश के नाम पर हुई ₹21.06 करोड़ की साइबर ठगी की जांच अब देशभर में फैले करीब 2,000 म्यूल बैंक खातों तक पहुंच गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठगों ने चार-स्तरीय नेटवर्क के जरिए रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। हर लेनदेन पर एजेंटों को 8 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था, जिसके बाद राशि दूसरे खातों में भेज दी जाती थी। पुलिस फिलहाल उन खातों पर विशेष नजर रख रही है, जिनमें लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है।

राज्य साइबर सेल, ग्वालियर जोन की टीमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत 10 से अधिक राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि म्यूल खातों की लंबी श्रृंखला के कारण अपराधियों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पुलिस को उम्मीद है कि बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की कड़ियां जोड़कर जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का बड़ा खुलासा किया जाएगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.