Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव ईडी रिमांड पर, 300 करोड़ के लेन-देन की होगी जांच
KK Srivastava ,ED custody,money laundering case

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर के कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को कथित 15 करोड़ रुपये की कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 7 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेजा है। इस दौरान एजेंसी उनसे कथित मनी ट्रेल, हवाला नेटवर्क और शेल कंपनियों के जरिए करीब 300 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ करेगी। ईडी का दावा है कि कथित कमीशन की रकम हवाला के माध्यम से अमेरिका सहित कई देशों में भेजी गई, जहां शेल कंपनियों के जरिए उसे वैध दिखाया गया और बाद में भारत में जमीन, कंपनियों व अन्य कारोबार में निवेश किया गया।

ईडी की कार्रवाई से पहले रायपुर के विधानसभा थाना पुलिस ने भी इस मामले में एक अलग एफआईआर दर्ज की थी। शिकायतकर्ता संदीप सेठ ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक निजी कंपनी में डायरेक्टर बनाकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मुंबई के विभिन्न बैंकों में खाते खोले गए। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल विदेश से धन के लेन-देन और कथित वित्तीय नेटवर्क के संचालन में किया गया। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां वित्तीय लेन-देन की पूरी श्रृंखला की पड़ताल कर रही हैं।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.