Since: 23-09-2009

  Latest News :
DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   NMMS ऐप का उन्नत वर्जन लॉन्च: फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक, ऑफलाइन अटेंडेंस की भी सुविधा - शिवराज सिंह चौहान.   संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार नौकरियों का वादा.   NHRC ने VIT भोपाल मामले में मप्र शासन और UGC को फटकारा, 4 हफ्ते में ATR तलब*.   भोपाल मास्टर प्लान 2047: ड्राफ्ट में विसंगतियों पर व्यापारियों ने जताया विरोध, T&CP को 2500 आपत्तियां सौंपी.   चौथे दिन तराना से आगे बढ़ी दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, अमृता राय ने खेत में महिला किसानों के साथ की प्याज की बुवाई.   उमंग सिंघार का सरकार पर हमला - बोले, आंदोलनकारियों को भीड़ कहना बंद करे BJP, EVM, निवेश और मास्टर प्लान पर दे जवाब.   अनूपपुर में भाजपा की जिला बैठक, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बोले - कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैला रही.   मोहला-मानपुर में निर्माण कार्यों में तेजी: PWD सचिव मुकेश बंसल ने किया संयुक्त जिला कार्यालय और आवासीय परिसर का निरीक्षण, .   बलौदाबाजार को बड़ी सौगात: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर 6.60 करोड़ के 67 विकास कार्य स्वीकृत.   पीएम जनमन आवास योजना में ठगी पर सख्ती, कबीरधाम में तीसरे ठेकेदार पर FIR, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- हितग्राहियों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं.   बस्तर दशहरा में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कहा - यह सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.  
अनूपपुर में भाजपा की जिला बैठक, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बोले - कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैला रही
बीजेपी

अनूपपुर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को अनूपपुर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा - कांग्रेस ने शुरू से ऐसे मॉडल पर काम किया जिससे देश को नुकसान हुआ। अब आंदोलनों की आड़ में अराजकता की नींव रखी जा रही है। लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना विपक्ष की आदत बन गई है।

चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत कांग्रेस की नीतियों को घर-घर उजागर करेगी। कांग्रेस हारने पर EVM पर सवाल उठाती है, जबकि मोदी सरकार के नक्सलवाद, आतंकवाद और घुसपैठ के खिलाफ फैसलों पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि देशहित, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वदेशी को बढ़ावा देना है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एकता और अखंडता की सोच पर पार्टी काम कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान में अनूपपुर के प्रदेश में 14वें स्थान पर आने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने को कहा।

बैठक में मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक बिसाहूलाल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम समेत कई नेता मौजूद रहे।

MadhyaBharat 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.