Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, धार से दिल्ली महारैली में जाएगी बड़ी टोली
umang singhar

 

धार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को धार जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रणनीति तय की गई।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक आरिफ नसीम खान और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाना लोकतंत्र पर हमला है। यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करें और 1 नवंबर को दिल्ली चलें।

पर्यवेक्षक आरिफ नसीम खान ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सूची का अवलोकन कर पुख्ता रिकॉर्ड तैयार करने को कहा। राहुल गांधी इस मुद्दे को मजबूती से उठा रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि जिले की हर पंचायत में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और महारैली के लिए हर ब्लॉक से कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।

बैठक में विधायक भंवर सिंह शेखावत, प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक रवि जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MadhyaBharat 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.