Since: 23-09-2009
राजगढ़, 31 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का राजगढ़ में भव्य स्वागत हुआ। शुक्रवार रात नगर प्रवेश पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का आत्मीय अभिनंदन किया। सत्य, धर्म, सद्भाव और सनातन संस्कृति के स्वाभिमान तथा मंदिरों में चढ़ावे के पारदर्शी उपयोग के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या की ओर बढ़ रही है।
आज सुबह दिग्विजय सिंह मां जालपा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राजगढ़ से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो नेवज नदी होते हुए राम देवरा मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां दोपहर 1 बजे भोजन और विश्राम होगा।
दोपहर 3 बजे यात्रा दफ्तरी, कलीखेड़ा, टांड़ी कला जोड़ और हिरण खेड़ा होते हुए कालीपीठ पहुंचेगी। यहां हनुमान मंदिर में आरती-पूजन के बाद रात्रि विश्राम बाल गोपाल विद्या मंदिर स्कूल, कालीपीठ में होगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |