Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
जनजातीय नायकों को सम्मान और पहचान दिलाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया: गोविंद सिंह राजपूत
govind singh Rajput

जैसीनगर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जैसीनगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जनजातीय समाज के महान नायकों को लंबे समय तक वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास को सम्मान और पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण काम किया है।

 

राजपूत ने कहा कि आदिवासी शब्द का अर्थ है, जो आदिकाल से इस धरती पर निवास कर रहे हैं। ऐसे समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बिरसा मुंडा को देश का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सरकार बिरसा मुंडा, सिधु कान्हू, टंट्या भील, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती जैसे जनजातीय नायकों को सम्मान दिलाने के लिए कार्य कर रही है।

 

जनजाति कल्याण विकास परिषद के अर्जुन सिंह मरकाम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय नायकों के जीवन से प्रेरणा लेना और भुला दी गई जनजातीय संस्कृति तथा इतिहास को देश और दुनिया के सामने रखना है।

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनजातीय लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य भी किया। छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य, लोक गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.