Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
व्यापारी के मुनीम पर हमला कर 10-15 लाख की लूट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
police

 

भोपाल। रायसेन गल्ला मंडी में व्यापारी के कार्यालय में मुनीम पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई राशि में से 4 लाख रुपये, घटना के दौरान पहने गए कपड़े, जूते, लोहे का कटर, पेचकस और सब्बल बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन चंद्रशेखर सोलंकी और पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन वीरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। विवेचना में सामने आया कि वारदात की साजिश व्यापारी के ही एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी।

 

*12 नवंबर की रात दिया वारदात को अंजाम*

 

12 नवंबर की रात अज्ञात आरोपी रायसेन गल्ला मंडी स्थित व्यापारी के कार्यालय और गोदाम में घुसे। वहां सो रहे मुनीम के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर सिर पर गंभीर प्रहार किए गए और कार्यालय में रखी लगभग 10 से 15 लाख रुपये की नगदी लूटकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मुनीम को जिला अस्पताल रायसेन में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। थाना कोतवाली रायसेन में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

*पांच एसडीओपी के नेतृत्व में बनीं विशेष टीमें*

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन दीपक नायक के नेतृत्व में रेंज और जिला स्तर पर पांच एसडीओपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।

 

टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया। जिले के 300 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। रेंज स्तरीय फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान हुई, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने वारदात कबूल कर ली।

 

*6 माह पहले बनाई थी योजना*

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लगभग 6 माह पहले ही वारदात की योजना बनाना शुरू कर दिया था। मंडी में सीजन के दौरान अधिक नगदी रहने की जानकारी के आधार पर वारदात का समय तय किया गया।

 

घटना की रात दोनों आरोपी कार्यालय पहुंचे और प्रवेश के लिए ताले और वेंटिलेशन की जाली तोड़ी। खिड़की के रास्ते अंदर जाने का प्रयास किया। मुनीम के जागने पर उसे चुप कराने के दौरान सिर पर ईंट से प्रहार किया गया। इसके बाद सब्बल से अलमारी तोड़कर नगदी लूट ली गई।

 

वारदात से पहले और बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाई, चेहरे ढंककर रखे और मुख्य मार्गों के बजाय अंदरूनी और घुमावदार रास्तों का उपयोग किया। सामान्य कॉल के बजाय टेलीग्राम से संपर्क किया और रास्ते में कपड़े व जूते भी बदले। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.