Since: 23-09-2009
भोपाल। विदिशा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में मध्यप्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 नवंबर को एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था।
थाना कोतवाली पुलिस को 15 नवंबर को बालिका के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई। बालिका की सुरक्षा, देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए उसी दिन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम और एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी ने उसकी काउंसलिंग की।
थाना कोतवाली विदिशा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका के कथन न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। SIT ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए।
आरोपी से पूछताछ और प्रकरण से संबंधित अन्य साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान और निजता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |