Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय सिंह ने दोहराया सत्य और न्याय का संकल्प
digvijay singh

 

अशोकनगर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 23वें दिन की पदयात्रा ग्राम अमरोद से प्रारंभ हुई। दिग्विजय सिंह के साथ पदयात्रियों ने ग्राम भरियाखेड़ी और भिखली होते हुए आगे की यात्रा पूरी की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

 

दोपहर में भोजन और विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा ग्राम तारई, ललोई और थूबोनजी होते हुए जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची। यहां सोमवार की पदयात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में शामिल पदयात्रियों के रात्रि भोजन और ठहरने की व्यवस्था जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी में की गई है।

 

थूबोनजी जैन धर्म का प्रसिद्ध अतिशय तीर्थक्षेत्र है। यहां 26 जैन मंदिरों का विशाल परिसर है, जो अपनी प्राचीन प्रतिमाओं और भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है। यहां पहुंचने पर यात्रा में शामिल पदयात्रियों ने तीर्थक्षेत्र के दर्शन किए। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा के दौरान कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करना है। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा, करुणा और सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है। धर्म के नाम पर नफरत और विभाजन के बजाय मानव कल्याण और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे और चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। इसी तरह वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों जैसे गंभीर मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यात्रा इन्हीं सवालों पर जनता के बीच जागरूकता पैदा करने और सत्य एवं न्याय की आवाज बुलंद करने का प्रयास है।

 

गौरतलब है कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

MadhyaBharat 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.