Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
नीमच-मंदसौर को मिलेगी औद्योगिक पार्क की सौगात, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच और मंदसौर जिले के गांधीसागर क्षेत्र में स्थापित होने जा रही पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे एशिया महाद्वीप में अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी परियोजना मानी जा रही है। इससे गांधीसागर बांध से वर्तमान में उत्पादित बिजली की तुलना में लगभग बीस गुना अधिक विद्युत उत्पादन संभव होगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना से 2,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होने वाली इस परियोजना से क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मंदसौर-नीमच क्षेत्र को एक नए इंडस्ट्रियल पार्क की बड़ी सौगात भी मिलने जा रही है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार बुधवार को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित करने जा रही है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को नीमच जिले के मनासा पहुंचे, जहां उन्होंने 272 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 111 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मंदसौर और नीमच जिले के गांधीसागर में बनने वाली पम्प्ड स्टोरेज परियोजना पीक आवर्स में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मांग अधिक होने पर इस परियोजना से शीघ्रता से बिजली तैयार की जा सकेगी। इससे क्षेत्र के उद्योगों, व्यापार-व्यवसाय, कृषि और अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होगी और इसकी लागत भी अपेक्षाकृत कम रहेगी।

 

उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दो बड़े वॉटर टैंक बनाए गए हैं, जिनमें से एक ऊंचाई पर और दूसरा अपेक्षाकृत नीचे स्थित होगा। पानी के ऊपर से नीचे की ओर आने पर टरबाइन के माध्यम से बिजली उत्पन्न होगी। बिजली की मांग बढ़ने पर ऊपरी टैंक में संग्रहित पानी को तेजी से नीचे लाकर विद्युत उत्पादन किया जाएगा। इससे पीक आवर्स के दौरान भी राज्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और मध्यप्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश की ऊर्जा क्षमता में वृद्धि होगी और औद्योगिक निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि गांधीसागर अब प्रदेश में चीतों का नया घर बन गया है। इससे वन एवं वन्यजीव पर्यटन को नई गति मिली है। गांधीसागर बांध में केज कल्चर तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया गया है, जिससे मछुआरा भाई-बहनों की आय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा प्रारंभ की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अगले दो वर्षों में 15 हजार से अधिक नई बसें संचालित करने की योजना है। साथ ही बहुत जल्द नीमच और मंदसौर जिले को हवाई सेवा से भी जोड़ा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच जिले में इस वर्ष बारिश सामान्य से कुछ कम हुई है। किसान कल्याण वर्ष के दौरान राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने नीमच कलेक्टर को निर्देश दिए कि अल्पवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र समुचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए।

 

कार्यक्रम को मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव सिंह मारू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, सज्जन सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.