Since: 23-09-2009
भोपाल। दीपावली के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली है। 9 से 15 नवंबर के बीच 7,692 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। इस दौरान 1,513 से अधिक सफारी वाहनों से पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण किया।
पर्यटकों में 7,006 भारतीय और 686 विदेशी शामिल रहे। 12 नवंबर को सबसे अधिक 1,276 पर्यटकों ने सफारी की, जबकि 10 नवंबर को 1,268 पर्यटक बांधवगढ़ पहुंचे।
कोर क्षेत्र में 4,811 और बफर क्षेत्र में 2,881 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया। ताला और मगधी पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र रहे। विदेशी पर्यटकों ने मगधी जोन में विशेष रुचि दिखाई, जहां 235 विदेशी पर्यटक पहुंचे।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय गाइड, वाहन चालकों, होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे संचालकों को लाभ मिल रहा है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पर्यटकों से नियमों का पालन करने और जंगल में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |