Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सबलगढ़ के तीन गांवों में 40 से अधिक बच्चे बीमार
morena, More than 40 children, sick due ,cholera-like

मुरैना। जिले की सबलगढ़ तहसील के तीन गांवों में बीती रात से अचानक कई बच्चे बीमार हो गए। उल्टी- दस्त के बाद पीड़ित बच्चों को लेकर उनके परिजन गुरुवार को ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। गुरुवार सुबह 18 बच्चों को अस्पताल लाया गया है। वहीं, इनमें से तीन बच्चों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 40 से 50 बच्चे बीमार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सबलगढ़ तहसील के हुआपुरा, दंते पुरा तथा चौक पुरा में अज्ञात कारणों के चलते 40 से 50 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं, जिसमें से 18 बच्चे अभी तक सिविल अस्पताल लाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। तीन बच्चों की ज्यादा हालात खराब होने पर उन्हें को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य बच्चों को भी ग्रामीणों ने अस्पताल में लाया जा रहा है। एक साथ इतनी तादाद में बच्चों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों के लिए रवाना हो गई है, जहां बच्चों के बीमार होने के कारण का पता लगाया जाएगा।

इस संबंध में डॉ. शरद शर्मा ने बताया गया है कि बच्चों का उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों के लिए रवाना हो चुकी है। खाने और पानी के सेम्पल लिए जा रहे हैं। बीमार बच्चों को गांव में भी दवाई दी जा रही है। बीमार होने की वजह गर्मी भी हो सकती है और फ़ूड पॉयजनिग भी। जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि तीन गांवों में हैजे जैसी बीमारी के फैलने की सूचना के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग इन गांवों में अपनी डॉक्टरों की टीम भेजने की तैयारी कर रहा है, ताकि बीमारी को रोका जा सके।

MadhyaBharat 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.