Since: 23-09-2009

  Latest News :
ट्रैफिक कंजेशन के चलते दिल्ली की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी.   कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में उलझाने की कोशिशः मल्लिकार्जुन खरगे.   सपा दलितों की हितैषी नहीं हो सकती: मायावती.   मणिपुर में विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार.   पुणे जिले के कद्दावर नेता संग्राम थोपटे ने छाेड़ी कांग्रेस.   गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना.   नर्मदा नदी में डूबने से 12वीं की छात्रा की मौत.   इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   उमरिया में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर.   मध्य प्रदेश के वन और वातावरण हैं चीतों के अनुकूल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   इंदौर में अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ी भीड़.   विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.   कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या.   शातिर ठग ने एसबीआई बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से 11 लाख 88 हजार की ठगी.   छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य सरकार ने क‍िए 20 आईपीएस अफसरों के तबादले.   भांजी के शोक में शाम‍िल होने पहुंचे मामा की तालाब में डूबने से मौत.   कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव.  
रायसेन में भीषण सड़क हादसा
रायसेन में भीषण सड़क हादसा

चार लोगों की मौत चार घायल

रायसेन में  सागर मार्ग पर बुधवार सुबह  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई। टक्‍कर इतनी जोरदार  थी कि कार पलटकर करीब 70 फीट तक घिसटती गई। कार में  सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्‍य घायल हुए हैं।  जिन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि  कार भोपाल की ओर से सलकनपुर जा रही थी।जानकारी के अनुसार  ग्राम किशन निवासी सुरजीत ओढ़ अपने ससुर की शवयात्रा में शामिल होने परिजन के साथ सीहोर के ग्राम सलकनपुर जा रहे थे। उन्होंने इनोवा कार किराए पर ली थी। बुधवार सुबह पांच बजे वे घर से रवाना हुए। वह करीब डेढ़-दो किमी ही निकले होंगे, तभी सामने से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में अनीता ओढ़ 38 वर्ष, उनकी बेटी नित्या 5 वर्ष, उनकी बुआ सास 55 वर्ष व चालक मनोहर गोयल 35 वर्ष की मौत हुई है। जबकि पति सुरजीत ओढ़ 43 वर्ष, इनकी मां रामबाई 70 वर्ष, भाई प्रमोद 45 वर्ष व बहन गुड्डी 55 वर्ष घायल हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है। 

MadhyaBharat 8 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.