Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तीन बहनों ने फंदा लगाकार की आत्महत्या
तीन बहनों ने फंदा लगाकार की आत्महत्या

 

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच 

मध्यप्रदेश के खंडवा में  तीन बालिग बहनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मामला खंडवा के ग्राम भानगढ़ के निकट कोटा घाट का है। आदिवासी फल्या में रहने वाली थी तीनो बहने।  घटना मंगलवार रात 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची। परिवार वालों ने  इनके खुदकुशी करने की कोई वजह नहीं बताई है । इनमें दो बहने खंडवा एसएन कालेज की छात्रा थीं। इनके नाम सोनू उम्र 22 वर्ष, सावित्री उम्र 21 वर्ष और ललिता उम्र 19 वर्ष पुत्री जामसिंह बताए गए हैं। इनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। जावर थाना प्रभारी शिव राम जाट ने बताया कि मामला पारिवारिक औऱ आपसी संबंधों का हो सकता है। जान देने वाली तीन बहनों में एक का विवाहित थी, वह 2 दिन पहले ही मायके आई थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को मर्ग कायम कर लिया है।  शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 

MadhyaBharat 27 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.