Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनपद पंचायत में कई जिलों से कांग्रेस की शिकायत
जनपद पंचायत में कई जिलों से कांग्रेस की शिकायत

 

बीजेपी पर कोंग्रेस ने सदस्यों उठाने का आरोप 

मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में कई नए मोड़ आ रहे हैं।  कहीं बीजेपी तो कहीं कांग्रेस का कब्ज़ा हो रहा है।सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भोपाल में बवाल हुआ। सीहोर के जिला पंचायत सदस्यों को भोपाल की खजूरी पुलिस उठाकर थाने ले आई। जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके ऊपर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस बीच  मुरैना में कांग्रेस ने पुलिस पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए नारेबाजी की। यही हाल जबलपुर और सीहोर का भी है। आपको बता दें गुरुवार रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, विधायक राकेश मावई, अजब सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, सतीश सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह समेत करीब 100 कांग्रेसी एसपी ऑफिस पहुंच गए। वे यहां धरने पर बैठ गए। आरोप है कि जौरा, बागचीनी व कैलारस पुलिस ने उनके दो जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप कर लिया है। यह काम केन्द्रीय मंत्री के इशारे पर किया गया है, जिससे वे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान न कर सकें। इसके बाद सभी नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन से सिविल लाइन लाकर नजरबंद किया गया। 

श्योपुर  की बात करें तो 11 में से 6 सदस्य कांग्रेस और 5 भाजपा के हैं। कांग्रेस के 6 सदस्यों में से एक वार्ड 7 से चयनित सदस्य संदीप शाक्य को  कैलारस पुलिस ने उसके मामा के घर से उठा लिया। इसके बाद गुरुवार को दूसरे सदस्य वार्ड 4 के गिरधारी लाल बैरवा व वार्ड-1 के सुरेश कुमार लालावत को भी पुलिस ने उठा लिया। जबलपुर में कांग्रेस के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई साहू के पति रामेश्वर साहू के अपहरण का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायकों ने ओमती थाने पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेस का कहना था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता, पुलिस की मिलीभगत से राजनीति कर रहे हैं। 

MadhyaBharat 29 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.