Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
सीहोर में पंचायत चुनाव के बाद पंच से मारपीट
सीहोर में पंचायत चुनाव के बाद पंच से मारपीट

 

मारपीट का वीडियो वायरल , मामला दर्ज हुआ 

 

सीहोर में  जिला पंचायत के लिए अध्‍यक्ष और  उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ।  जीत को लेकर ग्राम बरखेड़ा हसन में  जुलूस निकाला गया। जिसमें त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा समर्थित हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक भी शामिल हुए। इन समर्थकों ने पंचायत भवन के सामने आतिशबाजी की। जिसके बाद पंचायत में मौजूद कर्मचारियों और पंचों ने इसका विरोध किया। जिसको लेकर  कहा-सुनी हुई और इसके बाद  हाथपाई शुरू हो गई। फिर लाठियां चली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर  इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पंच राकेश राजपूत पंचायत भवन में सोनू सेन और सहायक सचिव महेश लोधी के साथ थे। इस दौरान ही भाजपा समार्थितों का जुलूस पंचायत भवन के सामने से निकला और दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। तभी हेमराज लोधी, सूरज सिंह लोधी और उसके बेटे लाठियां लेकर पंचायत भवन में आए और तोड़फोड़ करने लगे। वीडियो में आरोपित हेमराज लाठियां चला रहा था और कह रहा था कि मेरी सरकार है।  मुझे हराया तुमने, मैं जान से मार दूंगा। राकेश राजपूत ने बताया कि हम पंचायत भवन में बैठे थे। आरोपित पटाखे जला रहे थे। पटाखे पंचायत भवन में फेंकने लगे। मना करने पर मारपीट की। मामले को लेकर थाना अहमदपुर प्रभारी शैलेंद्र तोमर  आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  है। 

 

MadhyaBharat 30 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.