Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
सीएम शिवराज ने की अधिकारियों से चर्चा
सीएम शिवराज ने की अधिकारियों से चर्चा

ग्वालियर जिले में हुई वर्षा के बारे में ली जानकारी 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित गाँवों का जायजा लेने के बाद रात्रि लगभग 11.15 बजे ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे। उन्होंने यहाँ पर ग्वालियर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ग्वालियर जिले में हुई वर्षा के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाँधों एवं नदियों के बढ़ते हुए जल स्तर पर नजर रखें और एहतियात बतौर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिये 24 घंटे पुख्ता इंतजाम रहें।

 कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जिले में अभी तक लगभग 503 एमएम औसत वर्षा हुई है। जिले में वर्तमान में कहीं भी बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। फिर भी एहतियात बतौर राजस्व, किसान कल्याण एवं कृषि विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के मैदानी अमले को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही संभावित बाढ़ से निपटने के लिये एहतियात बतौर सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को वायुमार्ग से सायंकाल लगभग 6.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे थे। यहाँ से उन्होंने हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना पहुँचकर बाढ़ प्रभावित गाँवों का जायजा लिया। साथ ही जिला मुख्यालय मुरैना पर अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मुहैया कराने के लिये किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी मुख्यमंत्री के साथ मुरैना जिले के भ्रमण पर गए थे। मुख्यमंत्री चौहान इसके बाद रात्रि लगभग 11.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचे और यहाँ पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद रात्रि लगभग 11.30 बजे राज्य मंत्री कुशवाह के साथ राजकीय विमान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान किया। विमानतल पर नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी,  सुमन शर्मा व सर्व विनोद शर्मा, दीपक शर्मा व राजू सेंगर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। साथ ही संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिदेशक ग्वालियर  डी श्रीनिवास वर्मा व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरैनाराजेश चावला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, एडीएम इच्छित गढ़पाले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat 25 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.