Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बालाघाट में खुलेगा मेडिकल कॉलेज - मुख्यमंत्री
बालाघाट में खुलेगा मेडिकल कॉलेज - मुख्यमंत्री

 

349 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षक सही मायनों में राष्ट्र के निर्माता हैं। गुरूजनों से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे शिक्षित होते हैं और समाज के सभी क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहे है। शिक्षक अपने आप को शासकीय सेवक न समझें, राष्ट्र निर्माता समझ कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। मुख्यमंत्री चौहान छत्रपति शिवाजी जैविक कृषि उपज मंडी बालाघाट में गुरूजन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षा क्षेत्र के साथ सामाजिक क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे व्यक्तियों को पुष्प-गुच्छ, शाल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जिले के 349 करोड़ 44 लाख 38 हजार रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयासों से प्रति वर्ष शिक्षक दिवस पर किये जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष समारोह कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाना निश्चित रूप से हर्ष का विषय है। आज इस कार्यक्रम से जुड़ कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिला अनोखा जिला है, जहाँ बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं है। जिले में बेटों से अधिक बेटियाँ जन्म लेती है। हमें बालाघाट जिले पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए अनकों योजना चला रही है। खास कर निर्धन वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे लाने सरकार उनकी उच्च शिक्षा के लिए फीस का इंतजाम भी कर रही है। उन्होंने जिले के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सीएम राईज स्कूल पत्रिका का विमोचन भी किया।

 

बिना सहकार, नही उत्थान : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने बालाघाट में किया सहकार भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बालाघाट के कालीपुतली चौक पर 1 करोड़ 80 लाख की लागत से निर्मित कुशाभाऊ ठाकरे सहकार भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सहकारिता भवन का नाम कुशाभाऊ ठाकरे रखने पर प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे सहकारिता के वट वृक्ष थे। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना से ही आगे बढ़ते चले, किसान को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि के लिए कर्ज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि  किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चल रही है। किसानों को जब भी जरूरत पड़ेगी, तो राज्य सरकार  सहकारिता के माध्यम से कार्य करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिले के प्रभारी मंत्री  हरदीप सिंह डंग, आयुष (स्वंतत्र प्रभार) और जल संसाधन राज्य मंत्री राम किशोर नानो कावरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक  गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम सहित विभागीय अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

MadhyaBharat 5 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.