Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीएम :सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है, मगर गुंडे-माफिया के लिए वज्र
सीएम :सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है, मगर गुंडे-माफिया के लिए वज्र

 

रोजगार के लिए 18 हजार शिक्षक , एक साल में एक लाख भर्तियां होंगी

 

अलीराजपुर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजादनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है, मगर गुंडे-माफिया के लिए वज्र से भी ज्यादा कठोर। ऐसे लोगों को तो दफन करना ही पड़ेगा। अभी इंदौर में सात साल की बच्ची के साथ घटना हुई। मैंने आज ही मीटिंग लेकर कहा है कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। सीएम यहां नगर परिषद चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। अब वो बेटियां बड़ी हो गई हैं। बड़ी होने पर बेटियों को 1.18 हजार रुपये दिए जाएंगे। आगे कालेज की पढ़ाई के लिए भी एडमिशन के समय साढ़े 12 हजार और डिग्री लेने पर साढ़े 12 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेने पर कई अभिभावक फीस नहीं भर पाते। ऐसे बच्चों की फीस भी मामा भरेगा। रोजगार के लिए 18 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। प्रदेश में एक साल में एक लाख भर्तियां होंगी। स्वरोजगार की भी अनेक योजनाएं हैं। स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेने पर गारंटी मामा देगा। उसकी चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके कार्ड नहीं बने, चुनाव के बाद यहां शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा, मुफ्त राशन के लिए पीएम गरीब कल्याण योजना और प्रदेश में अन्नपूर्णा येाजना चल रही है। उन्होंने मंच से ही पूछा कि राशन मिल रहा है कि नहीं। कहा, अगर किसी को राशन नहीं मिल रहा तो गड़बड़ी करने वालों को छोड़ूंगा नहीं। झाबुआ जिले में सीएम के दौरे के बाद प्रशासनिक मशीनरी निशाने पर रही थी। कलेक्टर के साथ ही कुछ अन्य अफसरों को भी हटा दिया गया। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविरों में सीएम के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। कोई भी गलती पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। इसे देखते हुए जिले के शीर्ष अधिकारियों से लेकर मैदानी कर्मचारी तक यहां मुस्तैद बने हुए हैं।

MadhyaBharat 24 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.