Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो कांग्रेस विधायकों ने महिला के साथ की छेड़छाड़
दो कांग्रेस विधायकों ने महिला के साथ की छेड़छाड़

रेवांचल ट्रेन में नशे की हालत में विधायकों ने छेड़ा

 

ट्रेन में दो कांग्रेस विधायकों ने नशे की हालत में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विधायक खुद को पाक साफ बता रहे हैं। वहीं पुलिस इस

मामले की जांच कर रही है.भाजपा ने इस इस घटना की कड़ी आलोचना की है और  कांग्रेस से जवाब मांगा है। मामले की सत्यता तो जांच के बाद ही पता चल पाएगी। लेकिन रेवांचल ट्रेन में आये दिन शराब के नशे में घटनाएं हो रही हैं। कई बार देखा गया है कि रेवांचल  में शराबी उत्पात मचाते  हैं।  जिससे यात्रियों की  सुरक्षा भगवान् भरोसे है।  दरअसल मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन विधानसभा में 7 अक्टूबर को होना था।  जिसके लिए सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल आ रहे थे। जिस कोच में दोनों विधायकों  की  बर्थ  थी उसी में एक महिला की भी  बर्थ  थी  . सतना से सागर में महिला के पति ने बदसलूकी का आरोप लगाकर ट्वीट किया और  हबीबगंज जीआरपी में दोनों विधायकों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। जिस पर कांग्रेस के दोनों विधायकों पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। इस पूरे मामले  में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का कहना है कि आरोप निराधार है। महिला किस इरादे से उन पर आरोप लगा रही है। यह उन्हें खुद भी नहीं पता है। जबकि वहां पर चार लोग थे। महिला खुद उनकी सीट पर सोई हुई थी। लेकिन उनके साथ छोटा सा बच्चा था।  इसलिए महिला को उन्होंने अपनी सीट पर से जगाया भी नहीं आरोप पूरी तरह निराधार है। और इसकी जांच होनी चाहिए कि किसके इशारे पर वह महिला ऐसा बोल रही है।  वही कांग्रेसी विधायक सुनील  सराफ़ का कहना है कि पूरा मामला प्री प्लान है। क्योंकि जिस तरह से महिला पहले विधायक  की  सीट पर सो जाती है  और बाद में शिकायत करती है।  ऐसा लग रहा है कि किसी के कहने पर कांग्रेस के विधायकों पर आरोप लगाने का काम किया जा रहा है। और यह आरोप पूरी तरह निराधार है।  इसकी जांच होनी चाहिए। इस घटना को लेकर वीडी शर्मा ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने इस मामले में प्रियंका गाँधी और कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा प्रिंयका वाड्रा कहती हैं मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।  इधर कांग्रेस विधायकों के ऊपर आरोप लग रहे हैं।  उन्होंने कहा मामले में महिला को न्याय मिलेगा।  

MadhyaBharat 8 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.