Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजपूत समाज पर मंत्री बिसाहूलाल का विवादित बयान

 

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग ,बीजेपी माफ़ी मांगे 

विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले  मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर राजपूत समाज पर विवादित बयान दिया है। जिसको लेकर राजपूत समाज में नाराजगी है।  बिसाहूलाल ने रतलाम के पिपलौदा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में अपने नाम के पीछे लगे सिंह के बारे में बताया। उन्होंने कहा रीवा राज के राजा शेर का शिकार करते थे ,लेकिन वे शिकार तो कर नहीं पाते थे,राजा शराब पीकर पड़े रहते थे।  बिसाहूलाल के इस बयान पर काँग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह लगातार विवादास्पद व उल जलूल बयान देने के आदी हो गए हैं। 

  मंत्री बिसाहूलाल का गहरा नाता है।  कभी वो सवर्ण समाज की महिलाओं को बाहर निकालने का विवादित बयान देते हैं। तो कभी सवर्णों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं.अब एक बार फिर मंत्री बिसाहूलाल ने राजपूत समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया है। बिसाहूलाल ने रतलाम के पिपलौदा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में अपने नाम के पीछे लगे सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकलती है, वहां एक जमाने में बहुत शेर हुआ करते थे। रीवा राज के राजा शेर का शिकार करते थे, शिकार तो कर नहीं पाते थे। शराब पीकर पड़े करते थे।  हम लोगों के समाज के लोगों को जंगल में हाका करवाते थे। और मंच बनवा के बंदूक थमा देते थे. जब हम लोग शेर मार देते थे तो राजा बोलते थे कि   मैंने शेर मारा है। हमारे लोगों से शिकार कराने के कारण हमारे नाम के पीछे सिंह लिखा हुआ है। मंत्री बिसाहूलाल को पिछले बयान पर बीजेपी शीर्ष नेताओं ने समझाइश दी थी। लेकिन अब उसका असर ख़त्म हो गया है।  जिसके बाद उन्होंने फिर राजपूत समाज पर विवादित टिप्पणी कर डाली।बिसाहूलाल के बयान को लेकर  कांग्रेस ने उनको मंत्री पद से हटाने की मांग की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस  मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने  कहा कि  प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का वर्तमान बयान बेहद आपत्तिजनक है। और उनके अभी तक के सारे आपत्तिजनक बयानों को देखते हुए तत्काल भाजपा को उन पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। और भाजपा नेतृत्व को उनके इस बयान के लिए माफी भी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके इस बयान पर चुप नहीं बैठेगी। और जब तक इस बयान पर भाजपा माफी नहीं मांग लेती व मंत्री पर कार्यवाही नहीं हो जाती है, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

MadhyaBharat 21 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.