Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धनतेरस के दिन प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवार करेंगे गृह प्रवेश
धनतेरस के दिन प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवार करेंगे गृह प्रवेश

 

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने साढ़े चार लाख आवासों में गृह प्रवेश कर रहे परिवारों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आज से दीपावली आरंभ हो रही है और इस शुभ दिन में लोग अपने आवासों में गृह प्रवेश करेंगे। सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आज धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री  मोदी का आशीर्वाद प्रदेशवासियों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी गृह प्रवेश के कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। उनके आर्शीवचन भी प्रदेश को सुनने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान ने मीडिया के माध्यम से निवास कार्यालय से यह संदेश दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ‍गृह प्रवेश करने वाले परिवारों में उत्साह और आनंद का वातावरण है। परिवारजन अपने-अपने घरों पर रंगोली बना रहे हैं। नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया जाएगा और घरों में दीप प्रज्ज्‍वलित होंगे। जहाँ-जहाँ आवास बने हैं, वहाँ हर गाँव में धूमधाम के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सभी मंत्रीगण तथा जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

MadhyaBharat 22 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.