Since: 23-09-2009
घटना की जाँच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावितों को उचित आर्थिक सहायता देने और घटना की जाँच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |