Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
श्री महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर मंदिर के लिये भी प्रस्ताव रखें
श्री महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर मंदिर के लिये भी प्रस्ताव रखें

मुख्यमंत्री ने सलकनपुर मंदिर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि सलकनपुर में विजयासन माता की कृपा से जो काम चल रहे है, उन्हें जारी रखते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर माता के शास्त्र सम्मत सभी स्वरूपों के श्रद्धालु दर्शन कर सकें ऐसा नया प्रस्ताव भी प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री  चौहान ने शुक्रवार को सलकनपुर मंदिर परिसर का अवलोकन करने के बाद मंदिर के निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। सांसद  रमाकांत भार्गव, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय और सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के समक्ष वर्तमान निर्माणाधीन कार्यों का प्रजेंटेशन भी किया गया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि विद्वान, पंडित और शास्त्रियों से चर्चा की जाए, जिससे सभी कार्य धर्म और विधि सम्मत हो। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि उनका विचार है कि माता के देश भर में स्थापित 52 शक्ति पीठों के चित्र रूप में दर्शन और कथा दीवारों पर उकेरी जाए।इसी तरह माता विजयासन की सभी 6 बहिन और माता के नौ रूप भीत्ति चित्र या अन्य कलात्मक रूप से चित्रित किये जाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में दुर्गा सप्तशती महात्म की कथा भी उकेरी जा सकती है। उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा कि पूजा पूर्व अनुसार ही विजयासेन माता की ही हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माता के मंदिर तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पृथक-पृथक मार्ग बनाने के साथ ही रोप-वे से यात्रियों की संख्या और फेरे बढ़ाने के प्रयास किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे परिसर में होने वाले निर्माण के कुल क्षेत्र की जानकारी संकलित कर दो-तीन सप्ताह में नया प्लान प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में फिर बैठक होगी। सलकनपुर तक के पहुँच मार्ग आदि के लिए भी निर्देश दिए गए। बैठक में वन, संस्कृति, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एवं सचिव, संभागायुक्त, आईजी सहित अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat 29 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.