Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
अब पन्ना जिले में नए युग की शुरुआत होगी - मुख्यमंत्री
अब पन्ना जिले में नए युग की शुरुआत होगी - मुख्यमंत्री

जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग आवश्यक है। कृषि क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। गेहूँ के उत्पादन में भी प्रदेश देश में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में हर सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए खेती के साथ उद्योग आवश्यक है। खेती के साथ प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के उद्योग लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री  चौहान आज पन्ना जिले के हरदुआ केन में 2800 करोड़ रूपये की लागत के जे.के. सीमेंट प्लांट का लोकार्पण कर रहे थे। प्लांट से 1000 को सीधे और 10 हजार को लोगों अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर मीट में विश्व के अनेक देश से उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास और लगातार काम कर रही है। पन्ना जिले में उद्योग की अनंत संभावनाएँ हैं। जो भी सहयोग आवश्यक होगा, सरकार देने के लिए कृत-संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के साथ ही यहाँ की जनता भी उद्योगपतियों को उद्योग लगाने में सहयोग करे। उद्योग आने से क्षेत्र में समृद्धि आती है और हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। उद्योग आने से आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक दशा बदल जाएगी। अब पन्ना जिले में नए युग की शुरुआत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पन्ना जिले में अगले शिक्षा सत्र से कृषि महाविद्यालय शुरू किया जाएगा। सिंघानिया ग्रुप द्वारा आईटीआई प्रारंभ की जा रही है, इसमें स्थानीय युवाओं को काम सिखाए जाएंगे और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके लिए उन्होंने सिंघानिया ग्रुप को धन्यवाद दिया।

उद्योग नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सिंघानिया परिवार को बधाई देते हुए कहा कि रिकॉर्ड अवधि में सीमेंट प्लांट तैयार कर उत्पादन प्रारंभ किया गया है। पन्ना में यह सिर्फ शुरूआत है, आगाज है, अभी तो अंजाम बाकी है।

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा आज का दिन पन्ना जिले के लिए ऐतिहासिक है। आज क्षेत्र को एक बड़े उद्योग की सौगात मिली है, जो मुख्यमंत्री की सफल आर्थिक नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब पन्ना उद्योग विहीन नहीं रहा। कोविड काल के बावजूद भी मात्र 18 माह में प्लांट तैयार कर उत्पादन शुरू करने के लिए सिंघानिया ग्रुप को बधाई दी। इस उद्योग से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा ने पन्ना जिले को उद्योग की श्रेणी में खड़ा करने के लिए सिंघानिया परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कम्पनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल-संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य किया है। रोजगार के अवसर के अलावा हर तरफ क्षेत्र का विकास होगा। पूरे प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में पन्ना अव्वल रहा, सबसे ज्यादा पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में आए।

मुख्यमंत्री चौहान ने पन्ना में कम्पनी प्रबन्धन द्वारा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, आई.टी.आई. का शिलान्यास और जे.के. सीमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही प्लांट के पहले उत्पादन 500 बोरी सीमेंट की खेप को हरी झंडी दिखाकर पवई की प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर के लिये रवाना किया। साथ ही कम्पनी द्वारा अमानगंज अस्पताल के लिए भेंट की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

MadhyaBharat 3 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.