Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .  
पिरामिड के अद्भुत संतुलन पर शानदार नृत्य
पिरामिड के अद्भुत संतुलन पर शानदार नृत्य

खूबसूरत गुजराती परिधानों में गुजरात के लोक नृत्य रांठवा का प्रदर्शन कर लोककलाकारों ने मन मोह लिया

गुजरात के लोक कलाकारों द्वारा दिखाया गया राठवां नृत्य जिसने भी देखा, कलाकारों की प्रतिभा को देखकर चकित रह गया। शारीरिक संतुलन की ऐसी प्रतिभा का प्रदर्शन अमूमन सैन्य परेड में जवानों द्वारा किया जाता है लेकिन यहां कलाकारों ने अपनी शारीरिक लोच से अद्भुत रूप से पिरामिड बनाये। यही नहीं, इन अलग अलग कलाकृति के पिरामिडों में आंगिक अभिव्यक्ति की। इस तरह का संतुलन और हाव भाव की प्रस्तुति ऐसी थी कि सभी का मन इन लोक कलाकारों ने मोह लिया। खूबसूरत गुजराती परिधानों में इन कलाकारों की कला की खूबसूरती और भी निखर गई थी।

 

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 

 राठवां नृत्य का एक दृश्य बेहद खास रहा जिसमें कलाकारों ने इस तरह से अपनी पोजीशन बनाई कि लगा कोई देवी या राजपरिवार की कोई सदस्य है जिनका रथ जा रहा है और लोक कलाकार उत्सव से भरे हुए इस रथ को आगे ले जा रहे हैं और जुलूस में शामिल लोग झूम रहे हैं। खास तरह की सजावट ने इस नृत्य को रंगीन कर दिया। गुजराती वेशभूषा और आभूषणों की झलक भी इस नृत्य में दिखी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी कला महोत्सव का आज तीसरा दिन है और लोगों की काफी भीड़ विभिन्न राज्यों के नृत्य देखने जुट रही है।

MadhyaBharat 3 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.