Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके
jagdalpur, earthquake,sound of explosion

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के पूर्वी क्षेत्र आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में बुधवार देर शाम लगभग 8.45 बजे जोरदार धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, तीन से चार सेकंड तक भूकंप सक्रिय रहा। लोग डर से घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप के झटके से नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। भूकंप की जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने भी बताया कि उन्हें भी बस्तर क्षेत्र में भूकंप की सूचना मिली है। उन्होने बताया कि नेशनल सेंटर फार सिस्समोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 02 किमी दूर उत्तर पूर्व में 05 किमी गहराई पर था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है।

 

जगदलपुर निवासी किशोर पानीग्राही जो स्वयं एक जियोलाजिस्ट भी हैं उन्होने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर ऐसा लगा जैसे कोई विस्फोट हुआ हो, घर के बाहर आकर देखने पर आस-पास के लोगों ने भी धमाके की आवाज सुनी और कुछ सेकेंड के झटके महसूस किये। उन्होने बताया कि बस्तर संभाग का इलाका भूकंप के लिए सेफ जोन में आता है, यहां अधिक तीव्रता का भूकंप आने की संभावना नही है। उन्होने बताया कि बस्तर में इसके पहले चार साल पूर्व भूकंप के इसी तरह के हल्के कंपन्न महसूस किया गया था, तब भूकंप का केंद्र बस्तर और सुकमा जिला तथा पड़ोसी राज्य ओडि़शा का मलकानगिरी जिला था। उस समय भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी।

MadhyaBharat 25 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.