Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर : मुख्यमंत्री
जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर : मुख्यमंत्री

 

1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर के बाल-विहार मैदान में चल रहे जैन समाज के 1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  चौहान ने मुनि श्री संस्कार महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा‍कि जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर होता है। उन्होंने कहा कि महावीर जितेंद्रिय होता है, जो जितेंद्रिय होता है वह जिन और जो जिन होता है वही जैन होता है। उन्होंने कहा कि अपने आपको जीत लेने वाला ही जैन होता है।

 

मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के बड़ा बाजार स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सर्वश्री सुदेश राय और रघुनाथ मालवीय, रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat 30 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.