Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्यप्रदेश ने मलैया के कार्यकाल में सिंचाई में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की
मध्यप्रदेश ने मलैया के कार्यकाल में सिंचाई में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की

 

ये सच है कि जयंत मलैया के बिना अधूरा है दमो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मंत्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की। उन्हें मंत्री-मंडल में जो भी कार्य सौंपे गये, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये। वित्त मंत्री, नगरीय विकास मंत्री और सिंचाई मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान आज दमोह जिले के एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व मंत्री  जयंत मलैया के अमृत महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। वे एक ऐसा व्यक्तित्व है जिन्होंने सभी का मन जीत लिया। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है, वे इसी प्रकार आगे भी काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने मलैया को उनके जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सुखी, निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री  चौहान ने  मलैया पर केन्द्रित पुस्तक "जय यात्रा" का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि  मलैया बेहद सहज, सरल, शिष्ट और शालीन व्यक्ति है। उनके द्वारा की गई मध्यप्रदेश की सेवा के लिये प्रदेश की जनता की ओर से मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण और गंभीर हो तो उसे सौंपने के लिये एक ही व्यक्ति का चेहरा सामने आता है, वह जयंत मलैया है। उन्हें मंत्री-मण्डल में जिस भी विभाग के कार्य सौंपे गये, उन्होंने कुशलता के साथ पूरे किये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मलैया मित्रता और शत्रुता, सुख-दुख और मान-अपमान सभी में समान रहते है। जो दूसरों को जीते वह वीर, जो अपने आप को जीते वह महावीर, जो महावीर वो जितेन्द्रिय, जो जितेन्द्रिय वह जिन और जो जिन वही जैन और वही जयंत है ऐसे है हमारे जयंत मलैया। उन्होंने सभी कार्य पूरी तन्मयता और बेहतर ढंग से किये।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए  मलैया को एक कुशल और जिम्मेदारी से कार्य करने वाला जननायक बताया, जो हमेशा जनता की सुख-दुख की चिंता करता है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मलैया ने लोगों को आदर्श नेतृत्व दिया। वे एक सफल कार्यकर्ता, नेता, प्रशासक और मिलनसार व्यक्ति है। उन्हें जो भी दायित्व मिले उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनका अमृत महोत्सव पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यदि किसी में पीढ़ी के अंतर को खत्म करने की कूवत है, तो वह मलैया जी में है। उनकी मित्रता जिससे है, उसके लिये वे कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आज अत्यंत खुशी का दिन है कि हम आज अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि  मलैया से उनका संबंध 50 साल पुराना है और अनेक यादे जुड़ी हुई हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने मलैया को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।

सांसद  वी.डी. शर्मा ने जन्म-दिन की शुभकामनाएँ देते हुए मलैया को सहज, सरल व्यक्तित्व का धनी बताया, जिसने हमेशा बुंदेलखंड और प्रदेश में विकास के लिये कार्य किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अजय विश्नोई,कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व वित्त मंत्री  तरूण भनोत और विनोद गोटिया सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री  जयंत मलैया ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में विधायक, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

MadhyaBharat 12 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.