Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
नाबालिग बेटे ने पिता की लायसेंसी बंदूक से मां की गोली मारकर की हत्या
tikamgarh, Minor son ,shot dead mother

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी नाबालिग बेटे ने पिता की लायसेंसी बंदूक से अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद ही पुलिस कंट्रोलरूम को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसे ऐसा लगता था कि मां उसे प्यार नहीं करती और जानबूझकर रोजाना उसकी पिटाई करती है।

जानकारी अनुसार यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी का है। यहां इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले रमेश रजक अपने परिवार के साथ रहते है। नौकरी के चलते उन्होंने लाइसेंसी बंदूक ले रखी थी। मंगलवार दोपहर उनके नाबालिग 17 वर्षीय बेटे ने उसी बंदूक से अपनी मां सपना रजक (42) को यह कहते हुए गोली मार दी कि तू मुझसे प्यार नहीं करती। गोली सीने में लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे तो देखा कि बेटे के हाथ में बंदूक है और मां का लहूलूहान शव नीचे पड़ा है। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग बेटे को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। नाबालिग सहित मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि खेती किसानी के काम से रमेश रजक मंगलवार को अपने गांव गए हुए थे। नाबालिग बेटा व मां घर पर अकेले थे इसी दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाकर मां के सीने में गोली दाग दी जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

टीकमगढ़ पुलिस के एएसपी सीताराम ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर हत्यारोपी बेटा आराम से कुर्सी पर बैठा था। जब उससे हत्या का कारण पूछा गया तो वह बोला कि मां प्यार नहीं करती थी, बस मारपीट करती रहती थी। इससे परेशान हो गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी का एक भाई है, जो उससे बड़ा है। वह इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस आरोपित बेटे के पिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने अपनी बंदूक इतनी लापरवाही से क्यों रखी थी।

MadhyaBharat 17 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.