Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
निकाय चुनाव के दौरान धार में पकड़ाया फर्जी वोटर
dhar,Fake voter ,civic elections

धार, 20 जनवरी (हि.स.)। नगरीय निकाय के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान एक फर्जी मतदाता पकड़ाया है। फर्जी मतदाता की पहचान कांग्रेस के एक नेता ने की। पुलिस फर्जी मतदाता के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इधर, भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पांच नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 21 से माधुरी सोनी कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हैं। उनके पति अमित सोनी ने शुक्रवार सुबह मतदान करने के लिए आए एक युवक को रोक लिया। उन्हें संदेह था कि उक्त युवक किसी अन्य मतदाता के नाम पर वोट देने आया है। उन्होंने फर्जी मतदाता के पकड़े जाने की सूचना कोतवाली पुलिस टीम को दी। पुलिस युवक को अपने साथ थाने लेकर गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंतिम प्रजापत निवासी टांडा बताया है। युवक के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ शुक्रवार सुबह ही टांडा से धार आया था। इसी बीच मतदान करने पहुंच गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे पांच भाजपा नेता निष्कासित

शुक्रवार सुबह मतदान के दौरान ही भाजपा ने अपने पांच नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह सभी नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में अनुशासनहीनता के चलते पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि नगर परिषद डही में वार्ड क्रमांक 2 में अनूप राठोर व शाहरुख बलोच, वार्ड क्रमांक 4 में अनोखी राठौड, वार्ड क्रमांक 5 में गीता सोलंकी, वार्ड क्रमांक 7 में आयुषी सौरभ भावसार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

MadhyaBharat 20 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.