Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गंगासागर से गाडरवारा लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी
raise, Bus full of pilgrims,Gangasagar, overturned

रायसेन। जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों की संख्या 15-16 बताई जा रही है। यह बस गंगासागर से गाडरवारा लौट रही थी। मौके पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत के सचिव भोले शंकर पाराशर ने पहुंचकर तत्काल पुलिस प्रशासन एवं अन्य लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। तीर्थाटन से लौट रही आरएस तोमर ट्रैवल्स की बस जमुनिया घाटी के पास अचानक पलट गई। एक सप्ताह पहले यह तीर्थयात्री गंगासागर गए थे। वहां से वापस आते हुए हादसा हुआ है। करीब 15-16 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी भारत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह कोहरा था, सामने से मोड़ पर वाहन दिखाई नहीं देने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

MadhyaBharat 26 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.