Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
शहडोल में कोयला खान में दम घुटने से चार युवकों की मौत
sehdol,Four youths died , suffocation ,coal mine

शहडोल। जिले में सोहागपुर ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) अंतर्गत लगभग छह साल से बंद धनपुरी भूमिगत खदान (धनपुरी यूजी माइंस) के अंदर गुरुवार रात कोयला और कबाड़ चोरी करने की नियत से घुसे चार युवकों की मौत हो गई। आशंका है कि खदान की जहरीली गैस के कारण युवकों का दम घुट गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह तक पुलिस और कालरी की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले। मृतकों की पहचान हजारी कोल (30) पिता कल्लू कोल निवासी दफई नंबर 4, कपिल विस्कर्म (21) पिता सुखराम निवासी वार्ड 19, राज महतो (20) पिता गणेश महतो निवासी वार्ड 16 और राहुल कोल (23) पिता हीरालाल निवासी वार्ड 16 के रूप में हुई है। शव मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिए गए हैं।

MadhyaBharat 27 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.