Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ट्रक ने आयसर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
burhanpur, Truck collided, Eicher, 5 people died

बुरहानपुर। देड़तलाई शेखपुरा के बीच हाईवे पर ट्रक और आयसर के बीच भीषण टक्कर के बाद सभी दहल गए। दरअसल इस हादसे में एक साथ 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 मजदूर घायल हो गए। घायलों को देड़तलाई पुलिस चौकी पुलिस ने खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर चित्कार मच गई। यहां काफी लोगों भीड़ जमा हो गई। हाईवे किनारे एक लाइन से शव पड़े थे तो वहीं उनके परिजन विलाप करते नजर आए। मजदूर महाराष्ट्र से अपने घर सुंदरदेव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। इस दौरान दोपहर 2 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। देड़तलाई चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया ट्रक और आयशर के बीच आमने सामने से टक्कर हुई। ड्रायवर साइड से जाकर बॉडी टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार में उपचार के लिए ले जाया गया। देड़तलाई मप्र महाराष्ट्र की बार्डर पर है। यह जिला मुख्यालय से करीब 62 किमी दूर है। आयशर में सवार मजदूर सुंदरदेव खालवा जिला खंडवा के रहने वाले हैं। मजदूर आकोट से आ रहे थे और सुंदरदेव खालवा जिला खंडवा जा रहे थे।

हादसे में यह 9 लोग हुए घायल-

बसंती पति श्रीराम उम्र 45, गणेश रामचरण 10 साल, छारा सिंह श्रीराम 7 साल गंभीर, रविंद्र रमेश 10 साल, मुन्नी बाई रामचरण 48, रामसिंग मोतीलाल 40 गंभीर, कौशल्या जीकेश 15, जगन कमल 13 साल, चंदाबाई नानकराम 35 साल सभी निवासी सुंदरदेव तहसील खालवा जिला खंडवा।

इन 5 लोगों की हुई मौत-

- पार्वती रामसिंग दिनकर जाति कोरकू 32 साल निवासी सुंदरदेव, नंदिनी रामसिंग दिनकर 12 साल, दुर्गा कालु तंदिलकर कोरकू 14, रमेश मंगल 35 साल, जामवंती बाई रमेश 32 साल सभी निवासी कोरकू।

जिला हॉस्पिटल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

देडतलाई शेखपुरा के बीच भीषण टक्कर हुई। घटना में घायलों को बुरहानपुर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जाना, डॉक्टरों को उचित उपचार हेतु निर्देश दिए।

और इधर........।

ग्राम दापोरा के पास हादसा, 3 महिलाएं घायल, एक व्यक्ति की मौत

बुरहानपुर। मंगलवार रात दापोरा के पास हुए एक हादसे में खाना बनाकर ढाबे से लौट रही तीन महिलाएं घायल हो गई तो वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे ऐपे वाहन में सवार होकर काम से वापस लौट रही महिलाओं के वाहन को आयशर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम अंर्तुली की रहने वाली महिलाएं तुरसा बाई, कोकिला बाई सुभाष और संगीता बाई पति सखाराम शाहपुर घायल हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिलाएं भोजन बनाने का काम करती है। वह रात करीब 8 बजे काम से वापस लौट रही थी तब उनके ऐपे वाहन को आयशर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा नामक एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

MadhyaBharat 1 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.