Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस मान चुकी है पूरी तरह से हार-कमल पटेल
कांग्रेस मान चुकी है पूरी तरह से हार-कमल पटेल

कांग्रेस के अंदर खाने में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और कहते भी है कि दिल की बात जुबां पर कभी न कभी आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हुआ।मीडिया से चर्चा में उनका दर्द झलक ही पड़ा। कमलनाथ के दर्द की सच्चाई पर भाजपा के कद्दावर नेता एवं शिवराज सरकार के सीनियर मंत्री कमल पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस की आगामी चुनाव में हार सुनिश्चित है। तभी तो कमलनाथ ने हताशा पूर्ण बयान दिया है।कमलनाथ  के बयान से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सफाया होना है पटेल ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ के  पोस्टर लगाए गए थे और लोगों को, अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे थे कि 8 महीने बाद मैं आ रहा हूं और मेरी चक्की बहुत  बारीक  पीसती है। जो  धमकाने वाले थे।  वे औंधे मुंह गिर गए हैं और अब कह रहे हैं कि मैंने  बहुत कुछ पा लिया है। मुझे कुछ नहीं चाहिए।जिस से स्पष्ट दिख रहा है कि  कांग्रेस की हार निश्चित है।पटेल ने दावा किया कि आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी और  सीएम शिवराज के द्वारा किए गए विकास कामों के आधार पर पुनः सत्ता में  वापसी करेगी क्योंकि हमारी पार्टी ने विकास कामों के आधार पर जनता के  दिलों को जीता है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का बयान हकीकत का बयान है। जिससे स्पष्ट है कि हार का दिवास्वप्न कांग्रेसी जनों ने देख लिया है।कमलनाथ के सर्वे की बात पर पटेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जो  सर्वे कराया है। उसमें कांग्रेस के कई विधायक हार रहे हैं और जिन्हें  सर्वे के आधार पर पार्टी जीता हुआ मान रही है  वे ज्यादा वोटों से  हारेंगे।कांग्रेस पार्टी के अंदर चारों ओर निराशा और हताशा का माहौल फैला हुआ है।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.