Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत शांति के पक्ष में है, लेकिन आक्रमण होने पर शत्रु को धूल चटाने के लिए भी सदैव तैयार : प्रधानमंत्री.   टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट पत्नी अनुष्का संग पहुंचे मथुरा.   शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख.   पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में दिखे ड्रोन.   भारतीय सेना ने फिर दिखाया पाकिस्तान को आईना.   किसानों को उनकी उपज खरीद का भुगतान होने में देरी नहीं होना चाहिए- शिवराज सिंह.   कैबिनेट में जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये की योजना की मिली स्वीकृति.   मध्य प्रदेश में आज से सभी यात्री और शैक्षणिक संस्था वाहनों की होगी चेकिंग.   सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घाेषित मप्र में 82.46 फीसदी विद्यार्थी हुए पास.   मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल .   सीहोर में मुंडन कार्यक्रम में मटका कुल्फी खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार.   भोपाल में मैरिज गार्डन में ब्लास्ट के बाद लगी आग.   आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चे झुलसे.   घर में अचानक ब्लास्ट हुआ गैस सिलेंडर.   मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें : राज्यपाल डेका.   केंद्रीय मंत्री शिवराज को खूब भाए छत्तीसगढ़ जिले के जशपुर के \'जशप्योर\' उत्पाद.   छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति : शिवराज सिंह.   छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या.  
यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
sagar,bus full of passengers , ditch

सागर। बीना के कुरवाई रोड़ स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास सिरोंज से बीना आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जिसमें करीब 14 घायल हो गए। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा पेट्रोल पंप पर एक टैंकर बैक हो रहा था और उसी दौरान बाइक आ रही थी जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे खाई में जाकर उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीना और आगासौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात सिरोंज से बीना आ रही तिरुपति बस ट्रेवल्स की बस जो कुरवाई रोड़ पर स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिसमें से 14 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीना और आगासौद पुलिस मौके पर पहुंची और बस से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से बीना सिविल अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार अनिल बिलगैया को गंभीर चोटें आई जिसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से एक टैंकर बैक हो रहा था उसी दौरान एक बाइक आ रही थी। जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। सभी घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.