Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
पेड़ से टकराई यात्री बस 15 घायल
sehdol, Passenger bus ,collided with tree, 15 injured

शहडोल। जिले में शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ब्यौहारी से जयसिंहनगर आ रही दादू एंड संस की बस (एमपी19-पी-0415) हादसे की शिकार हो गई। बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोपहर करीब डेढ़ बजे टेटका मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायल यात्रियों को बस से निकाला। दुर्घटना में घायल हुए 15 यात्रियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर ले जाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.