Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा
gwalior, Mercury rolled,cold winds

ग्वालियर। रविवार का दिन मौसम की दृष्टि से अनुकूल रहा। सुबह से ही दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के जानकारों की मानें तो सोमवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है जबकि मंगलवार से तापमान में एक बार फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यानी अब धीरे-धीरे मौसम गर्मी की ओर अग्रसर होगा और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक गर्मी दस्तक दे सकती है।

फरवरी के पहले दिन से ही हिमालय में एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बार-बार हवाओं का रुख बदलने से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते दो दिन पहले दिन का तापमान 32 तो एक दिन पहले रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था जो लुढ़कर अब क्रमश: 28 व 12 डिग्री सेल्सियस के पास आ पहुंच गया है। जिससे दिन में हल्की ठंड बढ़ गई है जबकि दिन में मौसम अनुकूल बना हुआ है। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि ठंड का यह आखिरी दौर है। उत्तरी हवाओं के चलते सोमवार को भी दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है जबकि मंगलवार को हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इस कारण हवाओं का रुख फिर बदलेगा और तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। इसी के साथ मौसम गर्मी की ओर कदम बढ़ाता नजर आएगा। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 27.8 डिग््री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 65 और शाम को 37 प्रतिशत दर्ज की गई।

MadhyaBharat 12 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.