Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
विकास यात्रा में किसी को दी दिलचस्पी नहीं है-बीजेपी विधायक
विकास यात्रा में किसी को दी दिलचस्पी नहीं है-बीजेपी विधायक

 

शिवराज सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर विकास यात्रा चला रही है। जिससे जनता से सीधा जुड़ाव हो सके। सतना की मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस बार सीधे शिवराज सरकार को अल्टीमेटम दिया है। बीजेपी के संगठन और सरकार को कई मर्तबा घेरने वाले त्रिपाठी ने इस बार कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण न होने पर नाराजगी जताई है। नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हमारे विंध्य के गौरव अर्जुन् सिंह की प्रतिमा का जल्द अनावरण कराएं वरना 4 मार्च को विंध्य के लोग खुद इस प्रतिमा का अनावरण कर देंगे। नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा पर तंज कसा है। उन्होनें कहा कि विकास यात्रा में किसी की रूचि नहीं हैं।एक साल पहले नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर मैंने अर्जुन सिंह की प्रतिमा रस्सियों में लिपटी खड़ी थी। मैंने उस समय भी इस प्रतिमा के अनावरण का प्रयास किया था। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था क्योंकि अर्जुन सिंह विंध्य की धरोहर हैं। विंध्य की राजनीति के चाणक्य कहा जाता है। दो तीन दिन पहले मुझे पता चला कि अर्जुन सिंह की प्रतिमा यहां व्यापम्ं चौराहे पर खड़ी है। आज मैं यहां आया और देखा कि कितनी बुरी हालत है। जो रैलिंग लगाई गई वो भी चोरी हो गई। इस तरह उनकी प्रतिमा किनारे खड़ी कर दी गई। किस कारण से इस प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा रहा है। कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि इस प्रतिमा का सम्मान पूर्वक अनावरण नहीं हो पाया। मैं मुख्यमंत्री जी से ये अनुरोध करता हूं कि अर्जुन सिंह की प्रतिमा का 4 तारीख के पहले सम्मान पूवर्क अनावरण कराएं, अन्यथा 4 मार्च पुण्यतिथि के मौके पर विंध्य के लोग खुद इस प्रतिमा का अनावरण कर देंगे।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.