Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव शुरू उमड़ी भीड़
sehore, Rudraksh festival,Kubereshwar Dham

सीहोर। जिला मुख्यालय से सात किमी दूरी पर भोपाल-इन्दौर राजमार्ग पर स्थित ग्राम हेमा चितावलिया में बने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार को सुबह सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रूद्राक्ष महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पिछले तीन दिन से लोगों की भीड़ यहां जमा हो रही है। गुरुवार अलसुबह भी हजारों लोग यहां पहुंचे। एक हाथ हजारों वाहनों से श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने के कारण 70 एकड़ में पांच स्थानों पर बनाई गई पार्किंग फुल हो गई। इसके बाद लोगों ने हाइवे सहित ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों में वाहन खड़े करना शुरू हो कर दिए। इससे इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर लम्बा जाम लग गया।

 

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। अब तक करीब 10 लाख लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंच चुके हैं। गुरुवार सुबह यहां इतनी भीड़ जमा हो गई कि पैदल चलना तक मुश्किल है। पार्किंग पूरी तरह फुल होने के कारण श्रद्धालुओं को यहां-वहां वाहन खड़े करने पड़े। बड़े वाहनों के प्रतिबंध होने के बाद भी प्रवेश कर गए, जिससे सुबह छह बजे से हालात बिगड़ना शुरू हो गए, जिससे समिति व प्रशासन के इंतजाम ध्वस्त हो गए। जब हालात बिगड़ने लगे तो सीहोर के पास सोयाचौपाल व सोंडा के पास से वाहनों के प्रवेश रोकना शुरू कर दिया। ऐसे में श्रद्धालु पैदल ही कुबेरेश्वर धाम जाना शुरू कर दिया।

 

 

कुबेरेश्वर धाम से इछावर रोड तक सात किमी का लंबा जाम लगा है। सीहोर से इंदौर की तरफ हाईवे पर 17 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। भोपाल की ओर हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। अधिक भीड़ होने के कारण फोन नेटवर्क भी काम नहीं कर पा रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, स्थानीय लोग, समिति सदस्य सहित कुल 15 हजार लोग व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इनकी ड्यूटियां कथा पंडाल, भोजन पंडाल, रुद्राक्ष वितरण केंद्र पर लगी हुई है।

 

 

यहां सुबह 10 बजे तक यहां पांच लाख श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए। एक दिन पहले भी डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांटे गए थे। यहां 40 काउंटर से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे रुद्राक्ष वितरण किए जा रहे है, जिसको लेकर दो से तीन किमी लंबी कतार में श्रद्धालु लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। यही कारण है कि रुद्राक्ष के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है, वहीं यह भी खबर है कि 10 से अधिक लोग बेहोश हो गए है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अव्यवस्था होने से बैरिकेड्स भी टूट गए है, जिससे भगदड़ जैसे हालात हो गए थे। इस दौरान तीन महिलाएं लापता हो गईं। एक महिला छत्तीसगढ़ के भिलाई से आई हैं, दूसरी राजस्थान के गंगापुर की रहने वाली हैं, तीसरी महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली महिला भी लापता है।

 

 

सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का गुरुवार को पहला दिन है। हालांकि कुबेरेश्वर धाम में अपार भीड़ पहुंचने से एक दिन पहले ही रुद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था। क्योंकि आयोजन के दो दिन पहले से हजारों लोग कुबेरेश्वर धाम पहुंच गए थे, जिसके चलते एक दिन पहले से रुद्राक्ष वितरण शुरू किया गया था, लेकिन इसकी सूचना कम लोगों को थी। इएलिए गुरुवार को रुद्राक्ष लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.