Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने आए परिवार की हुई कार दुर्घटनाग्रस्त
badwani,  Rudraksh festival ,accident

बड़वानी। सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने आए महाराष्ट्र से एक परिवार की कार शुक्रवार को वापस लौटते समय बड़वानी जिले के जुलवानिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं व वाहन का चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमलनेर का परिवार सीहोर में सीहोर में चल रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आया था। शुक्रवार को यह परिवार वापस लौट रहा था। इस दौरान उनकी ईको वैन क्रमांक एमपी-19, डीवी 6783 जुलवानिया के पास जायसवाल होटल के सामने एबी रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे दो महिलाओं सोभाबाई (50) पत्नी लुकडू पाटिल निवासी पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र एवं कमल बाई (55) पत्नी आत्माराम पाटिल निवासी अमलनेर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं।

 

जुलवानिया थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि हादसे में महाराष्ट्र के अमलनेर निवासी दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, तीन महिलाएं और चालक घायल है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 17 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.