Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश.   सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री सिलावट.   गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 109 गौवंश छुड़ाए.   डायल-112 ने तीन लोगों को सुरक्षित अपनों से मिलाया.   हॉकी इंडिया के एजुकेटर ने फीडर सेंटर के कोचों को दिया बेसिक हॉकी प्रशिक्षण.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
कमलनाथ के गढ़ में अमित शाह ने भरी हुंकार
chindwara, Amit Shah, Kamal Nath

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिले की सातों विधानसभा सीट जीतनी है तो विजय के संकल्प के साथ भारत माता की जय बोलिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा किसी की जागीर नहीं है।

 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचे। पहले उनका यहां पहुंचकर आदिवासियों के आस्था के केंद्र‎ हर्रई ब्लॉक के आंचलकुंड दादा‎ दरबार मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आंचलकुंड से छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड पहुंच गए, जहां भाजपा की विजय संकल्प जनसभा थी। केन्द्रीय मंत्री शाह का यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

 

केन्द्रीय मंत्री शाह ने आंचलकुंड दरबार की जय बोलकर जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने आदिवासी क्रांतिकारी बादल भोई को नमन करते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के सम्मान की चिंता की। बिरसा मुंडा जयंती को जनजतीय गौरव दिवस के रूप में मनने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।

 

उन्होंने कमलनाथ पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कल्हान कॉम्पलेक्स बांध में सैकड़ों करोड़ रुपये का किसी प्रक्रिया के बगैर एडवांस पैमेंट कर दिया। इनके इर्द-गिर्द के लोगों के भी नाम इसके अंदर आए। अगत्सा वेस्टलैंड के घोटाले-घपले में भी आए। इन्होंने पहले चुनाव में कहा कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। दिया क्या? वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने वाले थे। बढ़ाया क्या? जो शिवराज जी ने शुरू किया था, जो चल रहा था, वो भी बंद कर दिया। संबल, तीर्थ दर्शन और न जाने कितनी ही गरीबों की योजनाओं को बंद करने का काम कमलनाथ जी ने किया।

 

 

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि कमलनाथ जी, मैं आपके क्षेत्र में आया हूं। मैं कहता हूं कि आपने कहा था कि सतपुड़ा सरकारी शक्कर कारखाना खोलेंगे। कारखाना खुला क्या? राडोल कोयला खदान, भाकरा कलान का भूमि पूजन किया? आपने चालू ही नहीं किया। हर्रई विकास खंड में माचिस का कारखाना खोलने का वादा किया था। ये भी नहीं खुला। सौंसर में पेंच थर्मल बनाने की घोषणा हुई। ये भी नहीं हुआ। छिंदवाड़ा शहर वालों दो फ्लाईओवर बनाने का कहा था, बने हैं क्या? कांग्रेस और कमलनाथ जी सिर्फ और सिर्फ वादा करने के लिए ही उत्सुक रहते हैं, पर उस वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का है या नहीं, बताइए? धारा 370 हटनी चाहिए थी कि नहीं। कांग्रेस आजादी से अब तक धारा 370 को लटकाती थी। अटकाती थी। नहीं हटाती थी। मोदी जी ने संसद में एक बिल लाकर धारा 370 समाप्त कर दी। इसके साथ ही भारत माता का मुकुट बना हमारा कश्मीर भारत के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया। यह नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उनके जमाने में पाकिस्तान से आलिया, मालिय, जमालिया हर रोज घुस जाते थे, हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, कांग्रेस उफ नहीं करती थी। नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने काम किया।

 

 

सभा में मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कमल नाथ की जागीर नहीं है। वह डींगे हांकते हैं। बस चले तो कमल नाथ ये भी बोल दें कि पातालकोट भी उन्होंने ही बनाया। गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को समाप्त किया, ट्रिपल तलाक जैसे कुप्रथा खत्म की। अमित शाह विजय का उद्घोष करने आए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस वाले घबरा गए हैं। कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना का काम क्यों रोका, तो बता दें कि बिना डिजाइन के क्यों एडवांस पैमेंट दिया। मेडिकल कालेज जितने में बन सकता था, उतना पैमेंट किए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश, मध्यप्रदेश और छिंदवाड़ा भी आगे बढ़ रहा है। छिंदवाड़ा में जनसेवा अभियान में शिविर लगाकर हमने 4 लाख से ज्यादा हितग्राही जोड़ने का अभी काम किया। भाजपा की सरकार जनकल्याण की योजनाओं को ठीक ढंग से लागू कर निरंतर प्रदेश का विकास कर रही है। हमने तय किया है कि एक अप्रैल से मध्यप्रदेश की धरती पर सारे अहाते बंद कर दिए जाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। हमने युवा नीति जारी करके मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना बनाई और प्रावधान किया कि बेरोजगार बेटा-बेटियों को कौशल संपन्न बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसके बदले 8 रुपये हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे। छिंदवाड़ा में भाजपा ने ही विकास कार्य किए। मचगोरा डेम, सड़क, बिजली का इंतजाम किया।

 

विजय संकल्प जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन पूरी तरह से सजग रही। हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.