Since: 23-09-2009
डायल-112 की त्वरित सहायता से भोपाल, गुना और खरगोन में 5 वर्षीय बालक, 35 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया गया। ऐशबाग क्षेत्र के पुष्पा नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास 5 वर्षीय बालक अकेला मिला। वह खेलते-खेलते घर का रास्ता भटक गया था। सूचना पर एफआरव्ही मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक गौरव प्रताप सिंह और पायलट हेमंत दुबे ने बालक को संरक्षण में लिया। पूछताछ में परिजनों के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास रहने की जानकारी मिली। जवान बालक को घर ले गए और सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा।
*गुना - रास्ता भटकी महिला को घर पहुंचाया*
कोतवाली क्षेत्र में होटल के पास 35 वर्षीय महिला अकेली बैठी मिली, जो कुछ बता नहीं पा रही थी। आरक्षक विकास परिहार और पायलट हिदायतुल्लाह मौके पर पहुंचे। महिला ने नई तहसील रोड स्थित मॉडर्न स्कूल के पास रहने की जानकारी दी और बताया कि अंधेरा होने से रास्ता भटक गई थी। जवानों ने उसे बताए गए पते पर पहुंचाकर परिजनों को सौंपा।
*खरगोन - जंगल में बिछड़ी बुजुर्ग महिला को खोजा*
बड़वाह क्षेत्र में पंचक्रोशी यात्रा में शामिल 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला साथियों से बिछड़कर जंगल में भटक गई थी। आरक्षक विजय सिसौदिया और पायलट बादल चौहान ने थाना पुलिस और वन विभाग की मदद से खोजबीन की। महिला कुछ दूरी पर मिल गई। सत्यापन के बाद उसे साथियों को सौंप दिया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |