Since: 23-09-2009
भोपाल। बैतूल और सिवनी में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 109 गौवंश को मुक्त कराया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और 54 लाख रुपये से अधिक के वाहन और गौवंश जब्त किए गए। बैतूल के सांईखेड़ा में एनएच-47 पर चेकिंग के दौरान ट्रक से 51 बैल-बछड़े क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे मिले। चालक फरार हो गया। सभी गौवंश को पारसडोह गौशाला भेजा गया। 34.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
सिवनी के छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश पैर-मुंह बंधे मिले। उन्हें पिंडरई गौशाला पहुंचाया गया। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया और करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
दोनों मामलों में गौवंश वध प्रतिषेध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |